भारत
राजद के आरक्षण के मुद्दे पर धरना कार्यक्रम को लेकर जदयू ने दिखाया आईना
jantaserishta.com
10 March 2025 1:12 PM IST

x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। अब इसे लेकर जदयू ने राजद पर निशाना साधा है।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को कहा, "राजद नेता तेजस्वी यादव राजनीतिक बकैती कर रहे हैं? आरक्षण के ठेकेदार बन गए हैं? खुद की पार्टी में टिकट खानदानी, कुर्सी खानदानी, भ्रष्टाचार खानदानी, आरक्षण पर तेरी बात बेइमानी। चारा चरने वालों, पहले अपनी पार्टी में परिवार नहीं, अति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को आरक्षण दो।"
पटना में राजद कार्यालय के बाहर रविवार को आयोजित धरना कार्यक्रम में शामिल होते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरक्षण के मुद्दे पर यह धरना दिया गया है। दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अति पिछड़ा को बढ़े हुए आरक्षण का फायदा दिया गया था। उन्होंने भाजपा को आरक्षण चोर बताते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई। उसके बाद आरक्षण का दायरा 16 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 65 प्रतिशत किया गया।
इस दौरान केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल कीजिए, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिससे बाद पटना हाईकोर्ट में मामला गया तो रद्द और अब सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण का मामला चल रहा है। हम लोग मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 65 प्रतिशत आरक्षण लागू कर नौंवी अनुसूची में डलवाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में चल नहीं रही है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और सभी राजनीतिक दल अपने मुद्दे सेट करने में जुटी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





