भारत

डिबेट शो में अचानक भिड़े कार्यकर्ता, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
21 Sept 2025 9:06 AM IST
डिबेट शो में अचानक भिड़े कार्यकर्ता, मच गई अफरातफरी
x
वीडियो सामने आया.
रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण रोहतास जिले के चेनारी में देखने को मिला, जहां एक निजी अखबार द्वारा आयोजित चौपाल डिबेट कार्यक्रम के दौरान राजद और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ. बहस के बीच ही आरजेडी कार्यकर्ता इमरान खान ने जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी को थप्पड़ जड़ दिया जिससे माहौल अचानक गरमा गया.
जानकारी के मुताबिक चेनारी के डाक बंगला परिसर में एक अखबार का चुनावी डिबेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग दलों के प्रतिनिधि अपने-अपने दल के एजेंडे और विकास कार्यों की चर्चा कर रहे थे. इस बीच जब जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे तभी राजद कार्यकर्ता इमरान खान उग्र हो गए और मंच पर ही उन्हें थप्पड़ मार दिया.
थप्पड़ लगते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस मारपीट में बदल गई. डिबेट स्थल पर मौजूद पत्रकारों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जेडीयू नेता दिनेश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि आरजेडी के उस कार्यकर्ता ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और गला दबाने की भी कोशिश की. उनका कहना है कि वो केवल मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे तभी राजद कार्यकर्ता ने उन पर हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं.
इस घटना ने चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया है. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story