भारत

बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर जदयू अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, कहा, साजिश असफल हुई

jantaserishta.com
10 Dec 2022 12:05 PM IST
बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर जदयू अध्यक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, कहा, साजिश असफल हुई
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर शुरू सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस बीच, शनिवार को जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव रोकने की भाजपा की साजिश असफल हो गई। ललन सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।
उन्होंने में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा, "सुशील जी, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है।"
उन्होंने आगे कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने एवं एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने कहा के तय तिथि पर ही इस मामले की सुनवाई होगी।
इधर, बिहार निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए तिथि घोषित कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story