भारत
विपक्ष की बैठक को फोटो सेशन कहने पर भड़के JDU अध्यक्ष, कहा- पीएम विदेश दौरों पर यही करते रहे हैं
jantaserishta.com
1 July 2023 10:06 AM IST

x
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पटना में विपक्षी दलों की बैठक को 'फोटो सेशन ' कहने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि नौ सालों से विदेश दौरे पर पीएम यही करते रहे हैं।
जदयू के अध्यक्ष शनिवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि 23 जून को पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया में आपने और आपके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसको फोटो सेशन कहा है। उन्होंने लिखा कि आपकी प्रतिक्रिया चौंकाने वाली थी क्योंकि आपने अपने 9 साल के शासन में अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सिर्फ़ फोटो सेशन ही चलाया है, वह भी अलग-अलग पोज़ में और इसे आप अपनी उपलब्धि बताते रहे हैं।
जदयू नेता ने कटाक्ष करते हुए पीएम से कहा कि आपके फोटो सेशन को आप देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाला बताते रहे हैं। सिंह ने आगे नसीहत देते हुए लिखा कि आपको आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि देश की जनता अपने प्रधानमंत्री से चरम छूती महंगाई, बेरोज़गारी और बिगड़ती जा रही अर्थव्यवस्था पर सुनना चाहती है, जो आपके मुंह से सुन नहीं पा रही है।
जदयू अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि 23 जून की बैठक एक सफल बैठक थी, इसमें सभी दलों ने आपसी मतभेद भुला कर लोक सभा 2024 का चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर पूर्ण रूप से सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इसके विरूद्ध आपकी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ़ विपक्षी पार्टियों की एकजुटता से आपकी घबराहट का स्पष्ट संकेत है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीजदयू अध्यक्षजदयूविदेश दौराPrime Minister Narendra ModiPM ModiJDU PresidentJDUforeign tour
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





