
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हीं की पार्टी जदयू के नेता जहां विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के योग्य उम्मीदवार के रूप में बता रहे है, वहीं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अब तो नालंदा सीट छोड़ने की बात करते हुए मुख्यमंत्री को इस सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश तक कर दी है। वैसे, नीतीश ने कई बार प्रधानमंत्री की दौड़ से खुद को बाहर बताया है। वे इन दिनों 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं।
नीतीश हालांकि खुद किसी पद की दावेदारी की बात भले नहीं कर रहे हों, लेकिन उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत नालंदा से जदयू के लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार से अनुरोध करूंगा कि नालंदा उनकी पारंपरिक सीट है और मैं उनका प्रतिनिधि हूं। हम चाहते हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री बनें। वे चाहेंगे तो मैं अपनी सीट छोड़ दूंगा।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में नीतीश कुमार नालंदा का कई बार दौरा कर चुके हैं। वे स्थानीय लोगों से मिल भी रहे हैं।
नीतीश ने हालांकि पत्रकारों द्वारा सांसद कौशलेंद्र कुमार के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि छोड़िए ना, आप लोग काहे चिंता करते हैं।
नीतीश इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर खूब सक्रिय हैं। कांग्रेस के नेता समेत वे आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित वामपंथी दलों के कई नेताओं से मिल चुके हैं। अब उनके चुनाव लड़ने की बात को लेकर चर्चा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारजदयू सांसदजदयूनालंदा सीटChief Minister Nitish KumarNitish KumarJDU MPJDUNalanda seat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





