भारत

एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए JDU MLC? जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:39 AM IST
एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए JDU MLC? जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह (JDU MLC Dinesh Singh) को रोककर उनसे आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने पूछताछ की. आईटी टीम की पूछताछ के करीब तीन घंटे बाद दिनेश सिंह एयरपोर्ट से निकले. वहीं पूछताछ के बारे में दिनेश सिंह ने बताया कि कोई बात नहीं थी.
एयरपोर्ट से आईटी की पूछताछ के बाद जब वो निकले तो दिनेश सिंह ने कहा कि उनके पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है. मेरे पास कहां कोई पैसा है देख लीजिए. इसके बाद जेडीयू एमएलसी ने कहा कि उनकी तबीयत खराब है, वो इसके बारे में सुबह जानकारी देंगे. बताया जा रहा है कि दिनेश सिंह दिल्ली से पटना आ रहे थे और एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई.
दिनेश सिंह से पूछताछ के बाद जब आयकर विभाग की टीम पटना एयरपोर्ट से बाहर निकली तो उनके हाथ में एक सील अटैची थी. उस सूटकेस में क्या था इसके बारे में पता नहीं चल सका. आयकर विभाग की टीम से मीडिया ने बयान लेना चाहा लेकिन अधिकारियों ने भी कुछ नहीं बोला. बयान नहीं आने से कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर अंदर उनसे क्या पूछताछ हुई है. हालांकि आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story