भारत

नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

jantaserishta.com
25 April 2024 10:05 AM IST
नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल
x
पुलिस जांच में जुटी.
पटना: बिहार के पटना जिले के पुनपुन इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय जदयू नेता सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनके एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार रात बढ़ैयाकोल गांव में एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे। वहां से देर रात जब लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरव कुमार की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया।
घटना की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पटना-गया मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती ने मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story