भारत
नेता की गोली मारकर हत्या, देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदला
jantaserishta.com
14 Aug 2023 6:01 PM IST

x
इलाके में हड़कंप.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जदयू के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पैसे के लेनदेन में विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मोरसंडी पंचायत के जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम को अपराधियों ने गोली मार दी थी। रविवार की रात इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि संजीत राम का गांव के ही चार लोगों के साथ जमीन कारोबार में करीब 25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में पहले विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदल गया।
बात इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष ने संजीत राम को दो गोली मार दी। गोली लगते ही संजीत राम नीचे गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। उसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पटना में संजीत राम ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के परिजन द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।
मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की बात बताई गई है। हत्या के पीछे क्या कुछ वजह है, सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसजदयू नेताजदयू नेता हत्याBiharBihar NewsBihar PoliceJDU leaderJDU leader murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





