भारत

JDU नेता की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
28 April 2023 11:05 AM IST
JDU नेता की गोली मारकर हत्या
x
कटिहार (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार देर रात बिहार के कटिहार जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के कृषि फार्म के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
बताता जाता है कि जदयू के नेता कैलाश महतो (70) बरारी बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दो अपराधी बाइक से अचानक कृषि फार्म चौक के पास पहुंचे और जदयू नेता के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए चलते बने। आसपास के लोग महतो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की जांच और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक कटिहार जदयू के जिला महासचिव के पद पर बताए जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story