भारत

जेडीयू नेता पूनम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा

jantaserishta.com
15 May 2024 2:10 PM IST
जेडीयू नेता पूनम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा- देश को बचाने के लिए एकजुट होना होगा
x
पटना: जेडीयू नेता और पूर्व विधायक पूनम सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस मौके पर पूनम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैंने 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। सन् 1990 और 1995 के विधानसभा चुनावों में कुछ कारणों की वजह से मुझे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मैंने कांग्रेस को अलविदा कह समता पार्टी का दामन थाम लिया था। अब 24 वर्ष के वनवास के बाद कांग्रेस में शामिल हुई हूं।“
पूनम सिंह ने मौजूदा लोकसभा चुनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “इस देश को बचाने के लिए हमें एकजुट होना है।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story