भारत

CRIME: नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट

jantaserishta.com
3 Jun 2024 10:46 AM IST
CRIME: नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट
x
पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
BIHAR NEWS बिहारशरीफ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनिल कुमार सुबह अपने खेत की तरफ गए थे। इसी क्रम में पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उनकी हत्या कर दी। आशंका व्यक्त की गई है कि पहले उनकी जमकर पिटाई की गई और फिर धारदार हथियार से शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद नालंदा के सांसद और मौजूदा एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार तथा मृतक के परिजनों ने बताया कि मतदान के दौरान अनिल कुमार पोलिंग एजेंट बने थे। विरोधी पार्टियों के नेताओं से उनकी बकझक हुई थी। उसी दौरान विरोधियों ने देख लेने की धमकी दी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story