भारत

Murder: चुनावी रंजिश में नेता की हत्या, लोकसभा चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट

jantaserishta.com
3 Jun 2024 4:15 PM IST
Murder: चुनावी रंजिश में नेता की हत्या, लोकसभा चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट
x
शौच के लिए आज सुबह उसके पिता खेत की ओर गए थे।
BIHAR NEWS नालंदा: बिहार के नालंदा में चुनावी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर जदयू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई। मामला परबलपुर के महुआ गांव का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है।
मृतक अनिल कुमार की पुत्री ने बताया कि शौच के लिए आज सुबह उसके पिता खेत की ओर गए थे। जहां पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर उनकी निर्मम
हत्या
कर दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान वे पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और सोमवार को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे। यह पोलिंग एजेंट बने थे और इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी, उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या कर दी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका अपने भाई से ही चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने भूमि विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर उनके पति की हत्या करवाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परवलपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए।
नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पोलिंग एजेंट के रूप में कार्यरत थे। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और विस्तृत छानबीन जारी है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके। जांच के सभी पहलुओं पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story