भारत

कुढ़नी उपचुनाव में 10वें चक्र की मतगणना के बाद जदयू आगे

jantaserishta.com
8 Dec 2022 12:30 PM IST
कुढ़नी उपचुनाव में 10वें चक्र की मतगणना के बाद जदयू आगे
x
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को मतगणना जारी है। 10वें चक्र की मतगणना के बाद जदयू के प्रत्याशी करीब 1400 मतों से आगे हैं। कुढ़नी उपचुनाव में दसवें चक्र की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता को 35569 मत मिले हैं जबकि महागठबंधन की ओर से जदयू के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह कुशवाहा को 36998 वोट मिले हैं।
कुढ़नी उप चुनाव में भाजपा और जदयू समेत 13 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होने हैं। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के नीलाभ कुमार चुनावी मैदान में हैं जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने प्रत्याशी मुर्तजा अंसारी को बनाया है।
दसवें चक्र के बाद वीआईपी को 3057 मत मिले हैं जबकि एआईएमआई एम को 1698 मत मिले हैं।
दोपहर के बाद परिणाम सामने आने की संभावना है। 23 राउंड की गिनती होनी है।
कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी को एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद यह उपचुनाव हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story