भारत

जेडीएस के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर, पर भाजपा को पूर्ण बहुमत: सैयद जफर इस्लाम

jantaserishta.com
13 May 2023 9:26 AM IST
जेडीएस के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर, पर भाजपा को पूर्ण बहुमत: सैयद जफर इस्लाम
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों पर भाजपा मुख्यालय में मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए यह स्वीकार किया कि ऐसा लग रहा है कि जेडीएस के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर हुए हैं, हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि शुरुआती रुझानों से ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में जेडीएस के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर हुए हैं, लेकिन फिलहाल अभी इस पर अंतिम टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि कुछ घंटे और इंतजार कीजिए,12 बजे तक पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी और भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story