भारत
कर्नाटक के गोकक में जरकीहोली को हराने के लिए JDS उम्मीदवार ने मिलाया कांग्रेस से हाथ
jantaserishta.com
25 April 2023 12:28 PM IST

x
बेलगावी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के बेलगावी जिले की गोकाक सीट से जद (एस) के उम्मीदवार चंदन गिद्दनवर ने पार्टी की जानकारी के बिना अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। उन्होंने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रमेश जरकीहोली के खिलाफ कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।
घटना के बाद, जद (एस) ने उम्मीदवार को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है। अब यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। अल्पसंख्यक वोट, जो कांग्रेस और जद (एस) के बीच बंटने की संभावना थी, अब सबसे पुरानी पार्टी को जा सकते हैं। जरकीहोली को अब हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। डॉ महंतेश कडाडी कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
गिद्दनवर पहले ही कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। गोकाक सीट में हाई वोल्टेज मुकाबला देखा जा रहा है। शिवकुमार जरकीहोली को अपने ही गढ़ में मात देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां लिंगायत समुदाय का दबदबा है। उधर मंगलुरु (उलाल) निर्वाचन क्षेत्र से जद (एस) के उम्मीदवार अल्ताफ कुम्पाला ने पार्टी की जानकारी के बिना अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
मंगलुरु सीट पर कांग्रेस (पूर्व मंत्री यू.टी. खादर) और एसडीपीआई (रियाज फरंगीपेट) के बीच सीधा मुकाबला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





