
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। जबकि भूस्खलन के मलबे की चपेट में आई एक निजी कार में सवार छह लोगों को बचा लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों की पहचान मोहम्मद ताज, रुबीना बेगम, सकिना बेगम, अब्दुल हमीद, सलमा बीबी और मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी राजौरी जिले के मूंगलू गांव के निवासी हैं। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
Tagsश्रीनगर-जम्मू राजमार्गजेसीबी ऑपरेटर मौतजेसीबी ऑपरेटरभूस्खलनsrinagar-jammu highwayjcb operator deathjcb operatorlandslide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





