भारत

टोल मांगने पर JCB ड्राइवर हो गया नाराज, टोल प्‍लाजा पर बुलडोजर चलाया, कसा शिकंजा

jantaserishta.com
11 Jun 2024 2:01 PM IST
टोल मांगने पर JCB ड्राइवर हो गया नाराज, टोल प्‍लाजा पर बुलडोजर चलाया, कसा शिकंजा
x
देखें वीडियो.
हापुड़: यूपी के हापुड़ में टोल टैक्‍स मांगे जाने पर एक जेसीबी ड्राइवर गुस्‍से से भड़क गया। उसने टोल प्‍लाजा पर बुलडोजर (जेसीबी) चला दिया। जेसीबी को तोड़फोड़ करता देख टोल कर्मचारी घबराकर भाग निकले। उन्‍होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। तोड़फोड़ मचाने के बाद जेसीबी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि करीब 60 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जेसीबी ड्राइवर नशे में था। उसने कुछ और गाड़ि‍यों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ड्राइवर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्‍या के प्रयास की धारा 307 भी लगी है। टोल प्‍लाजा कर्मचारियों को शुरू में एक कार सवार पर शक था जिससे टोल टैक्‍स को लेकर उनकी नोंकझोंक हुई थी। जेसीबी ड्राइवर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया कि इसके पीछे और कोई नहीं था। जेसीबी डाइवर ने नशे की हालत में तोड़फोड़ की। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
तोड़फोड़ की पूरी घटना टोल प्‍लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कुछ लोगों ने भी इसका वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छिजारसी टोल प्लाजा मंगलवार सुबह जेसीबी पहुंची तो टोल कर्मियों ने उससे टोल टैक्‍स का भुगतान करने को कहा। कार सवार टोल राशि देने से मना करने लगा।
आरोप है कि कर्मचारियों और ड्राइवर बीच बात हो ही रही थी कि उसने जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जेसीबी चलती देख टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। तोड़फोड़ की घटना कैमरे में कैद हो गई।
जेसीबी चालक ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम लग गया। करीब 20 मिनट टोल प्लाजा पर वाहनों का जाम लगा रहा। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने कहा कि इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं मिली थी। टोल मैनेजर से मामले की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story