
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
लखनऊ: यूपी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे जयंत चौधरी ने गृह मंत्रालय का ट्वीट शेयर करते हुए ऐसा कमेंट किया कि लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर जयंत चौधरी को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की सलाह मिलने लगी। वहीं कुछ लोगों ने जयंत चौधरी के बयान को सेना का अपमान बताते हुए कहा कि ये युवाओं के आत्मसम्मान पर प्रहार है। दरअसल अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फैसला किया था कि केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बल (CAPF) और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित होगी। इसके अलावा असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों के लिए तय की गई आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी।
खच्चर को घोड़ा बनाने की कोशिश जारी! https://t.co/kMsG327Y2Z
— Jayant Singh Bishnoi (@jayantrld) June 18, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





