भारत

जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया

jantaserishta.com
30 May 2022 11:54 AM IST
जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया
x

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। जयंत चौधरी ने राज्यसभा भेजे जाने को अपना सम्मान बताते हुए अखिलेश यादव और गठबंधन के दूसरे दलों का आभार जताया। इसे अपने लिए सम्मान बताते हुए जयंत ने कहा कि वह यूपी के किसानों और युवाओं की आवाज को संसद में उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बगावत से घिरे अखिलेश यादव से साथ निभाने का वादा किया और कहा कि उनका गठबंधन मजबूत बना रहेगा।

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जयंत चौधरी को गठबंधन का साझा उम्मीदवार बनाया है। जयंत के अलावा पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को उच्च सदन में भेजने का ऐलान किया है। पार्टी के तीसरे उम्मीदवार जावेद अली खान हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि जिस तरह गठबंधन मजबूती से लड़ता रहा है। एकजुटता के साथ हम आगे बढ़ेंगे। मैं अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जनता ने और सपा और गठबंधन ने जो आशीर्वाद दिया है वह हमेशा याद रहेगा। यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर मैं यहां के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा।'' हाल ही में पेश हुए यूपी के बजट को लेकर जयंत ने कहा कि शिक्षा का बजट दूसरी राज्यों की तुलना में कम है, कृषि पर 2 फीसदी से कम बजट दिया गया है। शिक्षा, किसान और ग्रामीण विकास पर हम पिछड़ रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story