भारत
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए जयंत चौधरी, कहा तपस्वियों को सलाम
jantaserishta.com
3 Jan 2023 3:10 PM IST

x
फाइल फोटो
प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है, तुम एक योद्धा हो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया है। जयंत चौधरी ने मंगलवार को यात्रा के समर्थन में ट्वीट कर कहा, 'तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश! भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहें!' इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में जयंत चौधरी ने शामिल होने से मना कर दिया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था, लेकिन जयंत ने यात्रा में आने से मना करते हुए कहा था कि उनके कुछ दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम हैं, ऐसे में राहुल के साथ नहीं चल सकते।
दरअसल 7 सितम्बर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर गई है। केंद्र की सत्ता तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है। खासकर 1990 से पहले वाला अपना खोया वोट बैंक फिर से जुटाना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी के अनुसार सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को न्योता दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, बसपा अध्यक्ष मायावती को न्योता है। इसी की प्रतिक्रिया के तौर पर मगंलवार को आरएलडी प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा पर अपना समर्थन जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत, शामली समेत यूपी के कई जिलों में आरएलडी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है ❤️तुम एक योद्धा हो 💪 pic.twitter.com/EaDHmTY0q3
— Congress (@INCIndia) January 3, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





