भारत

जया बच्चन का बयान, मुझे डर है कहीं बेरोजगार और गरीब लोग सड़कों पर न आ जाएं

jantaserishta.com
4 April 2022 1:33 PM IST
जया बच्चन का बयान, मुझे डर है कहीं बेरोजगार और गरीब लोग सड़कों पर न आ जाएं
x

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में सोमवार को संसद में भी यह मुद्दा काफी छाया रहा. विपक्ष ने पेट्रोल डीजल और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि मुझे तो डर ये लग रहा है कि कहीं बेरोजगार और गरीब लोग सड़कों पर न उतर आएं और भारत में फ्रेंच रिवॉल्यूशन (फ्रांसीसी क्रांति) जैसा न हो जाए.
वहीं, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि थोड़े दिन में यहां भी हालत Sri Lanka जैसे हो जाएंगे. दरअसल, श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है.
जया बच्चन ने देश महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, मनोज कुमार की फिल्म में एक गाना था कि महंगाई मार गई, जो भी कुछ बचा था महंगाई मार गई. आज मुझे वो याद आ रहा है. सरकार को अब गरीबों और बेरोजगारों के लिए कुछ करना चाहिए.
जया बच्चन ने कहा, मुझे तो डर ये लग रहा है कि कहीं ये बेरोजगार युवक और जो गरीब लोग कहीं सड़क पर ना उतार आएं. कहीं French Revolution की तरह ना हो जाए. जया बच्चन ने कहा, सरकार सदन में चर्चा नहीं करने देती है. सरकार के पास इतना पैसा है, थोड़ा लोगों को दे दें और लोगों को नौकरी दें.
देश में पिछले 2 हफ्तों से तेजी से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. पिछले 2 हफ्तों में 12 बार ईंधन के दाम बढ़े हैं. पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में वृद्धि के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में चर्चा की मांग की. इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष के हंगामे के चलते दो बार सदन को स्थगित भी करना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story