भारत

संसद में जया बच्चन ने खोया आपा, अब ऐश्वर्या से ED की पूछताछ पर दिया ये बयान

jantaserishta.com
21 Dec 2021 12:16 PM IST
संसद में जया बच्चन ने खोया आपा, अब ऐश्वर्या से ED की पूछताछ पर दिया ये बयान
x

नई दिल्ली: पनामा पेपर्स लीक से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर जया बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ऐश्वर्या से पूछताछ करने पर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर कहा कि ये लोग यूपी से डरे हुए हैं.

समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन से जब ऐश्वर्या राय बच्चन पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. हालांकि, जब उनसे कहा गया कि कल शिवसेना सांसद संजय राउत ने बयान दिया था कि जया जी संसद में मुखर रहती हैं, इसलिए उनके बच्चों को परेशान किया जा रहा है. इस पर जया बच्चन ने कहा, 'अंग्रेजी में एक कहावत है. लड़खड़ाती नाव से सबसे पहले कौन भागता? यही हाल हो रहा है इनका. डरे हुए हैं यूपी से.'
वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं पर छापेमारी के सवाल पर जया बच्चन ने कहा कि 'चुनाव आ रहे हैं इसलिए ये लोग टारगेट कर रहे हैं. ये लोग लाल टोपियों से घबरा गए हैं. ये लाल टोपी ही इन लोगों को कटघरे में खड़ा करेगी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story