भारत

भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जीताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी

jantaserishta.com
22 March 2022 4:21 PM IST
भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जीताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी
x

नई दिल्‍ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पांचवें दिन आज दोनों सदनों में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन तेल के दामों में बढ़ोत्‍तरी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस बीच समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सदस्‍य जया बच्‍चन ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जया ने यहां तक कह डाला कि इन्हें वोट करके पता नहीं कौन जि‍ताकर लाया, जनता तो नहीं लाई होगी।

एएनआई से बात करते हुए जया बच्‍चन ने कहा कि ये सरकार इसी तरह करती है। यूपी चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने बार-बार यही कहा था कि आप लोग सतर्क हो जाएं। दाम चुनाव के बाद बढ़ने वाले हैं। गौरतलब है कि जया बच्‍चन पहले भी भाजपा सरकार पर तीखे हमले करती रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मड़ियाहूं और मछलीशहर में सभा को सम्‍बोधित करते हुए कहा था कि योगी और मोदी अपनी कुटिया में जाएं।
राजनीति से उनका क्या मतलब। 15 साल से मैं महिलाओं की सुरक्षा में लगी हूं। महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार जो दावा करती है, वह खोखला है। जब से बीजेपी सरकार बनी है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। भाजपा सिर्फ शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का ही काम कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story