भारत

बालों पर थूकना जावेद हबीब को पड़ा भारी, महिला आयोग ने लिया कड़ा एक्शन, हेयर स्‍टाइलिस्‍ट ने जारी किया ये वीडियो

jantaserishta.com
7 Jan 2022 9:39 AM IST
बालों पर थूकना जावेद हबीब को पड़ा भारी, महिला आयोग ने लिया कड़ा एक्शन, हेयर स्‍टाइलिस्‍ट ने जारी किया ये वीडियो
x

नई दिल्ली: मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक महिला के बालों में थूक लगाकर काटते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने माफी मांग ली है. जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं.

जावेद हबीब ने कहा, 'मेरे सेमिनार में हुए कुछ वर्ड को लेकर कुछ लोगों को ठेस पहुंची है, एक ही बात बोलना चाहूंगा कि हमारे जो सेमिनार होते हैं वह प्रोफेशनल सेमिनार होते हैं, मतलब जो हमारे प्रोफेशन के अंदर काम करते हैं, और हमारे लंबे शो होते हैं, इसलिए इसे ह्यूमरस बनाना पड़ता है, लेकिन आपको अगर ठेस पहुंचा है तो माफ करो न, सॉरी.'
दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया था कि जावेद हबीब ने थूक लगाकर उनके बाल काटे. इसका एक वीडियो भी सामने आया. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जावेद हबीब बाल काटते हुए पानी का इस्‍तेमाल न कर अपने थूक का इस्‍तेमाल करते हैं. वह यह नहीं रुकते और कहते हैं कि इस थूक में जान है.


वीडियो में जावेद हबीब एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाते हैं. बाल काटते हुए वह कहते हैं, 'मेरे बाल गंदे हैं, गंदे क्‍यों है क्‍योंकि शैम्‍प नहीं लगाया है, ध्‍यान से सुनो, और अगर पानी की कमी है न .... (ये कहते ही महिला के बालों में थूकते हैं), अबे इस थूक में जान है.'
इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर ताली बजाते हैं, हालांकि जिस महिला के बाल कट रहे होते हैं वह वीडियो में थोड़ी असहज नजर आई हैं. महिला ने बताया, 'मेरा नाम पूजा गुप्‍ता है, वंशिका ब्‍यूटी पार्लर नाम से मेरा पार्लर है. मैं बड़ौत की रहने वाली हूं. कल मैंने जावेद हबीब सर का एक सेमिनार अटेंड किया.'
महिला ने आगे बताया, (जावेद हबीब) स्‍टेज पर मुझे हेयर कट के लिए इन्‍वाइट किया. उन्होंने मिसबिहेव किया, उन्‍होंने ये दिखाया कि अगर पानी न हो तो थूक से भी हेयर कट करवा सकते हो, मैंने वो हेयर कट नहीं कराया, मैं गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story