भारत

जवान ने रात में हवस का शिकार बना डाला, जाल में फंसी नाबालिग

jantaserishta.com
18 May 2024 10:45 AM IST
जवान ने रात में हवस का शिकार बना डाला, जाल में फंसी नाबालिग
x

सांकेतिक तस्वीर

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने नाबालिग से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
तोरपा: खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड के जवान ने गुरुवार की रात एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अनंत नाग रनिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि होमगार्ड की जहां ड्यूटी लगी थी उसी बूथ पर नाबालिग वॉलंटियर का काम कर रही थी। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान ने नाबालिग से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। गुरुवार को फोन कर नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया और बाइक से उसे घुमाने खूंटी ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता शुक्रवार को माता-पिता के साथ तोरपा थाना पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
लोहरदगा जिले के रामपुर निवासी आर्मी जवान सिकंदर उरांव के खिलाफ मांडर पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदर पर पिछले छह वर्ष से शादी के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप मांडर थाना क्षेत्र की युवती ने लगाया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार 2018 में उसका परिचय सिकंदर से हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपी शादी के नाम पर उसका यौन शोषण करने लगा। बाद में पीड़िता को पता चला कि सिकंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी सुलेमान मुंडा उर्फ लोंगा उर्फ रोहन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। 15 मई की रात नाबालिग अपनी दादी के साथ शादी समारोह में शामिल होने पदमपुर गांव आई थी। इस बीच रात में सुलेमान मुंडा लड़की को घूमाने के बहाने गांव से सटे जंगल की तरफ ले गया और जबरन दुष्कर्म किया था। नाबालिग द्वारा घटना की जानकारी परिजनों के देने के बाद कर्रा थाना में सुलेमान मुंडा के खिलाफ 16 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story