भारत

चमेली की कीमत 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची

jantaserishta.com
11 Dec 2022 2:58 PM IST
चमेली की कीमत 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| फूलों की घटती आपूर्ति से तमिलनाडु के स्थानीय बाजारों खासकर मदुरै के बाजार में चमेली फूल की कीमत बढ़ गई है। फूल व्यापारियों ने आईएएनएस को बताया कि बारिश और सुबह की धुंध ने चमेली के उत्पादन पर असर डाला है और इसलिए मदुरै, कोयम्बटूर, तिरुचि और चेन्नई के बाजारों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
मदुरै के बाजार में एक फूल व्यापारी आर. सुकुमारन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमें रोजाना दो टन चमेली के फूल मिलते थे, लेकिन अब सुबह की धुंध और रुक-रुक कर हो रही बारिश से उत्पादन प्रभावित हुआ है और इसका असर फूलों पर पड़ा है। फूल की आपूर्ति कम होने से कीमत में इजाफा हुआ है और शनिवार को मदुरै के बाजार में चमेली का भाव 3000 रुपये प्रति किलोग्राम को छू गया है।
चमेली आम तौर पर मदुरै, तिरुचि, कोयम्बटूर और चेन्नई के बाजारों में 1000 से 1250 रुपये तक की कीमतों में उपलब्ध है, लेकिन फूलों की मांग ने कीमतों में वृद्धि की है।
मुथुवानी फूल व्यापारी संघ के अध्यक्ष बालाचंद्रन ने आईएएनएस को बताया कि केवल चमेली की कीमत में वृद्धि हुई है, जबकि गेंदा, बटन गुलाब आदि सहित अन्य फूलों की कीमतों में लगभग समान या बहुत मामूली वृद्धि हुई है।
फूल व्यापारियों ने आईएएनएस को बताया कि त्योहारी सीजन और शुभ अवसर और आपूर्ति की कमी के कारण चमेली की कीमत वर्तमान दर पर बनी रहेगी।
तमिल शुभ महीने के दौरान कई शादियां होने के साथ, चमेली की कीमत कुछ और दिनों तक चरम स्तर पर बनी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story