भारत
होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
10 March 2023 5:31 PM IST

x
लड़को का ग्रुप 'होली है' चिल्लाते हुए जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| होली के दिन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़को का ग्रुप 'होली है' चिल्लाते हुए जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं। वहीं एक लड़के उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच महिला वहां से निकलने के लिए 'बाय बाय' कह रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में एक ट्वीट आया है जिसमें होली का एक वीडियो है। इसमें कुछ लोग एक विदेशी महिला नागरिक पर रंग लगाते दिख रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, युवक की हरकत से महिला असहज महसूस कर रही है। उक्त ट्वीट के साथ संलग्न वीडियो को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। हमने वीडियो का संज्ञान लिया है। आवश्यक विवरण का पता लगाने के लिए वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, वीडियो में देखे गए स्थलों के आधार पर प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि यह पहाड़गंज से संबंधित है। हालांकि, यह सत्यापित किया जा रहा है कि ऐसी कोई घटना उस क्षेत्र में हुई थी या ये वीडियो पुराना है।
हालांकि, पहाड़गंज थाने में किसी भी विदेशी के साथ दुर्व्यवहार की कोई शिकायत या फोन कॉल प्राप्त नहीं हुई है।
अधिकारी ने कहा, जापानी दूतावास को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें लड़की की पहचान या घटना के बारे में कोई अन्य विवरण स्थापित करने में मदद के लिए अनुरोध किया गया है। पहाड़गंज थाने के एसएचओ को क्षेत्र में रहने वाले जापानी लोगों का विवरण एकत्र करने और वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, घटना और विवरण सत्यापित हो जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहोलीहोली 2023दिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसजापानी महिला से छेड़छाड़छेड़छाड़HoliHoli 2023DelhiDelhi NewsDelhi PoliceJapanese woman molestedmolested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





