भारत

जन्माष्टमी: मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती हुई, देखें वीडियो

Nilmani Pal
7 Sept 2023 6:50 AM IST
जन्माष्टमी: मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती हुई, देखें वीडियो
x

यूपी। जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती हुई। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर लड़कियों, महिलाएं सहित अधिकांश लोगों ने व्रत रखा और भगवान कृष्ण का पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर झांकियों की सजावट का कार्य चलता रहा।

मंदिरों में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्दालुओं ने अपने अपने घरों में भी भगवान कृष्ण की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन विधिवत शुरू किया गया है। बुधवार की रात घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला..., ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... की ध्वनि गूंजने लगी है। घर- घर में कान्हा ने जन्म ले लिया है।


Next Story