भारत

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि: उपराष्ट्रपति, अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
17 Feb 2026 10:50 AM IST
जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि: उपराष्ट्रपति, अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि, एक सच्चे जननायक के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, वंचितों के सशक्तीकरण तथा लोकसेवा को समर्पित किया। सादगी, ईमानदारी और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी राष्ट्र को प्रेरित करती है और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाती है।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर स्वाधीनता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहे। सामाजिक जीवन में शुचिता व पारदर्शिता के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणीय रहेगा। ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः वंदन।"
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। श्रद्धेय कर्पूरी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये। पिछड़ों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। शोषित-वंचितों के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्पद रहेगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत रत्न 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पिछड़ों, वंचितों तथा शोषितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सादगी और शुचिता की राजनीति के वे जीवंत प्रतीक थे। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव समतामूलक तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story