भारत

Karnataka Election results: जनादन रेड्डी गंगावती क्षेत्र से आगे

jantaserishta.com
13 May 2023 12:00 PM IST
Karnataka Election results: जनादन रेड्डी गंगावती क्षेत्र से आगे
x

फाइल फोटो

बंगलुरू (आईएएनएस)| माइनिंग बैरन से नेता बने जनार्दन रेड्डी, जिन्होंने अपना कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) लॉन्च किया है, कोप्पल जिले के गंगावती निर्वाचन क्षेत्र से रुझानों में आगे चल रहे हैं। रेड्डी को 25,585 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के इकबाल अंसारी को 19,616 वोट मिले हैं। बीजेपी के परन्ना ईश्वरप्पा मुनवल्ली को 11,402 वोट मिले। रेड्डी 5,969 मतों से आगे चल रहे हैं।
रेड्डी की पत्नी गली लक्ष्मी अरुणा ने बेल्लारी शहर क्षेत्र में 13,653 वोट हासिल किए हैं। यहां जनार्दन रेड्डी के भाई सोमशेखर रेड्डी बीजेपी के उम्मीदवार हैं।
सोमशेखर रेड्डी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अब तक 8,920 वोट मिले हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार नारा भरत रेड्डी 18,854 मतों से आगे चल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story