भारत
जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए
jantaserishta.com
20 March 2024 3:51 PM IST

x
दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल रही है. पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है. इस सियासी घटनाक्रम से बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह नाराज बताए जा रहे हैं. बिहार इंचार्ज मोहन प्रकाश ने उनकी नाराज़गी को दूर करने के लिए मुलाकात के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस जॉइन कर रहें है, इस बात की जानकारी अखिलेश प्रसाद सिंह को नहीं थी. वह पहले भी इस बात का विरोध कर चुके हैं.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 'जन अधिकार पार्टी' और पप्पू यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं, वे आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. वे 'जन अधिकार पार्टी' का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं, ये विलय साधारण नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक है.
#WATCH | Jan Adhikar Party chief Pappu Yadav joins the Congress Party, in Delhi. pic.twitter.com/AXdMpOiZtj
— ANI (@ANI) March 20, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





