भारत

जमुई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगा यौन शोषण व ठगी का आरोप, पीड़िता ने कहा कई बार बनाए शारीरिक संबंद

Tulsi Rao
28 Aug 2021 6:03 PM GMT
जमुई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगा यौन शोषण व ठगी का आरोप, पीड़िता ने कहा कई बार बनाए शारीरिक संबंद
x
जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और सोनो प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष रामानुज सिंह पर नौकरी के नाम पर ठगी करने और कई महीनों तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जमुई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे जिले की राजनीति गरमा गई है। खैरा थाना में पीड़ित महिला ने लिखित आवेदन देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और सोनो प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष रामानुज सिंह पर नौकरी के नाम पर ठगी करने और कई महीनों तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस को दिये आवेदन में खैरा थाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और सोनो प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष रामानुज सिंह ने पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर न केवल उससे डेढ़ लाख रुपए ठगे बल्कि कई महीनों तक उसके साथ जमुई के एक होटल में यौन शोषण भी किया।
पीड़ित महिला ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष और उसके सहयोगी उसे बार-बार जमुई के एक होटल में बुलाते थे और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। पीड़ित महिला ने कहा कि नौकरी न मिलने पर जब उससे पैसे मांगने लगी तो जिलाध्यक्ष ने पहले तो फोन उठाना उचित नहीं समझा और जब उनके घर पर जाकर पैसे की मांग की गई तो धमकी दी गई कि अगर इस मामले को किसी को बताया तो तुम्हारे वीडियो को वायरल कर देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उसने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष और उसके सहयोगी ने मिलकर उसके कई वीडियो बना लिये हैं। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल कराने के नाम पर एक और लड़की को बुलाने को कहा गया और जब पीड़िता उस लड़की को लेकर उसके पास पहुंची तो उसके साथ भी शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। पीड़ित महिला खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी।
इस बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि उनपर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है और उनकी पत्नी खैरा से जिला परिषद की उम्मीदवार होगी इसी को लेकर एक साजिश के तहत इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर जमुई के प्रभारी एसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि महिला के आवेदन पर खैरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story