झारखंड

Jamshedpur : राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली सफलता

24 Dec 2023 6:55 AM GMT
Jamshedpur : राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली सफलता
x

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से रांची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करीम सिटी कॉलेज की छात्रा ओलिविया बिस्वास (सोलो डांस), कुलप्रीत भामरा (फोटोग्राफी) और शुभम कुमार सिंह (डिक्लेनेशन) प्रतियोगिता मे विजयी हुए. राज्य स्तर पर विजयी ये छात्र-छात्राएं पुणे में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में …

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से रांची में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करीम सिटी कॉलेज की छात्रा ओलिविया बिस्वास (सोलो डांस), कुलप्रीत भामरा (फोटोग्राफी) और शुभम कुमार सिंह (डिक्लेनेशन) प्रतियोगिता मे विजयी हुए. राज्य स्तर पर विजयी ये छात्र-छात्राएं पुणे में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. युवा उत्सव में पूर्वी सिंहभूम जिला टीम का नेतृत्व करीम सिटी कॉलेज के नोडल अधिकारी सैयद साजिद प्रवेज ने किया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अपने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

    Next Story