भारत

विमान हादसे में दंपति की मौत, अलग विमान हादसे में गई थी बेटे की भी जान

jantaserishta.com
13 Jun 2025 5:33 PM IST
विमान हादसे में दंपति की मौत, अलग विमान हादसे में गई थी बेटे की भी जान
x
क्रैश में 265 लोगों की गई जान.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई विमान दुर्घटना में जामनगर के एक दंपति की मौत हो गई। दुर्भाग्यवश, दंपति ने लंदन में हुए एक विमान हादसे में पहले अपना बेटा खो दिया था। लंदन में रहने वाले शैलेशभाई परमार और उनकी पत्नी नेहलबेन परमार की अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। कुछ समय पहले उनके बेटे हित की भी एक अलग विमान दुर्घटना में जान चली गई थी।
शैलेशभाई और नेहलबेन जामनगर के पंचवटी इलाके में नेहलबेन के कैंसर पीड़ित पिता से मिलने आए थे। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और बेहद सादगी भरा जीवन जीते थे। शैलेशभाई जामनगर के डीकेवी कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके थे। उनकी आध्यात्मिकता और कृष्ण भक्ति की चर्चा हर कोई करता है। जामनगर के माधव डेंटल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मेहुल खाखरिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "पांच-छह दिन पहले ही शैलेशभाई और नेहलबेन मेरे अस्पताल में दांतों का इलाज करवाने आए थे। इतने सरल और आध्यात्मिक लोग मैंने पहले नहीं देखे।"
डॉ. खाखरिया ने बताया कि दंपति ने उनके स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाए, हरि बोल का जयकारा लगाया और लंदन आने का न्योता भी दिया। उनके चेहरे पर गजब का तेज था। वे भगवान के दूत जैसे लगते थे।" उन्होंने कहा, “शैलेशभाई एविएशन और हेलिकॉप्टर सेफ्टी से जुड़े थे और कई देशों की यात्रा कर चुके थे। इलाज के बाद उनकी फ्लाइट का शेड्यूल तय था, जिसके लिए अस्पताल ने पहले ही उनका ट्रीटमेंट पूरा कर लिया था।”
इस दंपति का बेटा हित कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण ले रहा था। कुछ समय पहले लंदन में उसकी आखिरी प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी। अब माता-पिता की भी उसी तरह की त्रासदी में जान चली गई। डॉ. खाखरिया ने कहा, "इस खबर ने मुझे सदमे में डाल दिया। पूरी रात नींद नहीं आई। मैंने उनके रिश्तेदारों से बात की, लेकिन विश्वास ही नहीं हो रहा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story