भारत
Jammu-Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर हाईवे 12 घंटे बाद यातायात के लिए खुला
jantaserishta.com
15 March 2024 11:02 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। गुरुवार को दलवास, कैफेटेरिया मोड़ और अन्य स्थानों पर हुए भूस्खलनों के कारण राजमार्ग बंद हो गया था।
यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर श्रीनगर और जम्मू दोनों ओर से हल्के वाहन चलने लगे हैं। अधिकारियों ने कहा, "दोपहर एक बजे के बाद भारी वाहनों को भी आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।"
गौरतलब है कि लगभग 300 किमी लंबा श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग घाटी की जीवन रेखा है। इसी के माध्यम से यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है। इस बीच, श्रीनगर-लेह राजमार्ग, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़ और डोडा-चंबा सड़कें अभी भी बर्फ से ढकी हैं और यातायात के लिए बंद हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





