भारत

पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

jantaserishta.com
30 Jan 2023 9:16 AM IST
पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
x
जम्मू (आईएएनएस)| चंद्रकोट और बनिहाल के बीच पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "जम्मू-श्रीनगर एनएच चंदरकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण बंद हो गया।"
गौरतलब है कि राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।
आवश्यक वस्तुओं और अन्य वाहनों से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं और इस सड़क के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों के लिए कश्मीर से फल ले जाने वाले ट्रक जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story