भारत

Jammu: स्कूलों के बाहर शिव सैनिकों की पहल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम

Admindelhi1
23 Feb 2026 9:28 PM IST
Jammu: स्कूलों के बाहर शिव सैनिकों की पहल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम
x
"शिव सैनिकों ने संभाली सुरक्षा कमान"

जम्मू: शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई ने जनहित और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम्मू बस स्टैंड के समीप स्थित कुछ निजी स्कूलों के बाहर मुख्य सड़कों पर स्वयं 'जेबरा क्रॉसिंग' बनाई और चेतावनी बोर्ड स्थापित किए।

इस अवसर पर मनीश साहनी ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण स्कूली बच्चों को सड़क पार करते समय अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

उन्होंने कहा, अक्सर देखा गया है कि स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों की तेज गति के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। जब प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो शिवसेना ने जनहित में खुद यह जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।

साहनी ने प्रशासन से सभी स्कूलों के बाहर ट्रैफिक सिग्नल, स्थायी जेबरा क्रॉसिंग और स्पीड ब्रेकर, स्पीड चेतवनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

इसके साथ ही वाहन चालकों से स्कूल जोन में गति सीमा का पालन करने और जेबरा क्रॉसिंग का सम्मान करने का आग्रह किया। इस मौके पर विकास बख्शी, संजीव कोहली, अदितय महाजन, संजीव भट्ट, जसबीर सिंह, रघुबीर सिह, सुनील, जुनेद मसूद समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story