भारत
आतंकवादियों का हॉटस्पॉट रहा जम्मू कश्मीर बना पर्यटकों का हॉटस्पॉट: भाजपा
jantaserishta.com
4 March 2023 12:27 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में लगभग 54 प्रतिशत कमी आने और राज्य में शांति होने का दावा करते हुए कहा है कि एक जमाने में आतंकवादियों का हॉटस्पॉट रहा, जम्मू कश्मीर आज पर्यटकों का हॉटस्पॉट बन गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जम्मू कश्मीर में आ रहे बदलाव का दावा करते हुए कहा है कि 2014 से पहले जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का जोर था और खौफ के कारण सीमित संख्या में पर्यटक आते थे, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत के अमृत काल के दौरान आतंकी घटनाओं में लगभग 54 प्रतिशत की कमी आई है। भाजपा ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 में 22 लाख से ज्यादा पर्यटक जम्मू कश्मीर आए थे।
Tagsभाजपाभाजपा ट्विटरमोदी सरकारजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर पर्यटकों का हॉटस्पॉटपर्यटकBJPBJP TwitterModi GovernmentJammu KashmirJammu Kashmir Tourist HotspotTourist
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





