भारत

जम्मू और कश्मीर: घाटी के मुफ्ती का बड़ा बयान आया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 Jun 2022 6:07 PM IST
जम्मू और कश्मीर: घाटी के मुफ्ती का बड़ा बयान आया, देखें वीडियो
x



श्रीनगर: कश्मीर घाटी में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं पर घाटी के ग्रांड मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसी हत्याएं शर्मिंदा करने वाली हैं और दुखद हैं। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों से अपील की है कि वे घाटी छोड़कर न जाएं और यहीं रहें। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, 'हर हत्या दुखद है और जघन्य अपराध है। मुझे ऐसी हत्याओं से दर्द होता है। मैं चाहता हूं कि लोग समझें कि भाईचारा कितना जरूरी है। हमें ऐसी उपद्रवी तत्वों को हालात बिगाड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।'

उन्होंने कहा कि इस्लाम ही नहीं बल्कि दुनिया का हर मजहब मानवता की सीख देता है। यदि कोई मुद्दा है तो फिर उस संकट का निदान होना चाहिए। लेकिन हमें समाधान की ओर देखना होगा। खून बहाना तो मानवता के खिलाफ है। मुझे लगता है कि कश्मीर में इंसान और इंसान का खून बहुत सस्ता हो गया है। ग्रांड मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम ने ऐसी हत्याओं की कड़ी निंदा की है। खासतौर पर बिहारी मजदूर की हत्या को लेकर कहा कि आखिर उनसे किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। वे तो प्रवासी मजदूर हैं और कुछ पैसे कमाने के लिए यहां आते हैं। आखिर ये लोग बिहारी मजदूरों को क्यों मारना चाहते हैं। इन लोगों की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
कश्मीरी पंडितों से घाटी में बने रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों को यहां से नहीं जाना चाहिए। नसीर उल-इस्लाम ने कहा, 'उन्हें जाना नहीं चाहिए। यहीं पर रुकना चाहिए। हमने उनकी वापसी के लिए लगातार 30 सालों तक आवाज उठाई है। अब वे वापस आए हैं और उन्हें हमारे साथ पूरी गरिमा और शांति के साथ रहना चाहिए।' उन्होंने कहा कि कहीं भी बेगुनाहों का खून बहता है तो दुख होता है। यह शर्मनाक है। लोगों में इन घटनाओं के चलते डर और संदेह का माहौल है। किसी भी हालत में इस खूनखराबे को रोकना होगा।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story