भारत
कोर्ट मालखाना से चोरी मामले में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
6 April 2023 9:20 AM IST

x
चार किलो हेरोइन, लगभग 1.5 किलो 'चरस' (मारिजुआना), नशीली दवाओं और नकली नोट आदि की चोरी हो गई थी.
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के राजौरी कोर्ट में जब्ती कक्ष चोरी मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और घटना की फास्ट ट्रैक जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि राजौरी अदालत के जब्ती कक्ष चोरी मामले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि तीन अप्रैल की रात अदालत के मालखाना से चार किलो हेरोइन, लगभग 1.5 किलो 'चरस' (मारिजुआना), नशीली दवाओं और नकली नोट आदि की चोरी हो गई थी।
सूत्रों ने बताया कि पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद इस मामले में कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसपुलिसकर्मी सस्पेंडJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir PolicePolicemen Suspended
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





