
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora) में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए. फिलहाल इलाके की तलाश जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिवंगत नेता वसीम बारी का हत्यारा, उसके पिता और भाई भी मारे गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने कहा कि वो इस बारे में आगे की अपडेट शेयर करते रहेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





