भारत
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
jantaserishta.com
15 Jan 2023 4:59 PM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के मागम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, बडगाम के मागम इलाके के रेडबग में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलाबारी शुरू हुई।
सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





