भारत

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेरा

jantaserishta.com
16 Oct 2021 6:25 AM IST
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेरा
x
बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ पुलवामा के पंपोर में चल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है. यह जानकारी कश्मीर आईजी विजय कुमार ने दी.


आईजी विजय कुमार ने बताया कि पंपोर के द्रंगबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के टॉप 10 टारगेट में शामिल आतंकी उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया गया है. मुश्ताक कश्मीर के भगत में 2 पुलिस कर्मियों की मौत समेत अन्य आतंकी हमलों में शामिल रहा है.
मुश्ताक ने साकिब के साथ हमले को दिया था अंजाम
इसी साल फरवरी में मुश्ताक ने साकिब के मिलकर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था. इन आतंकियों ने बाराजुल्ला इलाके के भगत में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. ये दोनों जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे. यह आतंकी हमला सीसीटीवी में कैद हो गया था. वहीं, आतंकी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे. साकिब मंजूर 'द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा है. वह श्रीनगर के बारजुला के बागहाट इलाके का ही रहने वाला है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story