
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप शनिवार की दोपहर 2.03 बजे आया। भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
इससे पहले 13 जून को डोडा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। डोडा में आए भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। भूकंप ने जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों को हिला दिया था। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जम्मू कश्मीर में चिनाब घाटी क्षेत्र का हिस्सा हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





