
x
मचा कोहराम.
श्रीनगर,: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक बगीचे में एक स्थानीय व्यक्ति का शव मिला है जबकि एक दूसरी घटना में उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला का शव फांसी से लटका मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली महिला का शव काजीगुंड इलाके में लटका हुआ पाया गया। शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए कब्जे में ले लिया गया।
एक सूत्र ने बताया, "कुलगाम जिले के खोकरहामा गांव के फया लोन के रूप में पहचाने जाने वाले एक स्थानीय व्यक्ति गसीराना गांव के एक बगीचे में मृत पाए गए। मौके से जहर भरी शीशी बरामद हुई है। "इन दोनों घटनाओं में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।"
Tagsजम्मू-कश्मीरकुलगामजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसJammu-KashmirKulgamJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





