भारत

जम्मू-कश्मीरः शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी को बड़ा झटका

jantaserishta.com
8 Oct 2024 9:17 AM IST
जम्मू-कश्मीरः शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत, बीजेपी को बड़ा झटका
x

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रुझानों में 'अब्दुल्ला राज' कायम होता दिख रहा है. फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने यहां रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. गठबंधन फिलहाल 49 सीटों पर आगे चल रहा है. बीजेपी 27 सीटों पर आगे है तो वहीं पीडीपी 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

शुरुआती रुझानों के बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला का बयान आया है. उन्होंने पीडीपी से बातचीत को लेकर एजेंसी से कहा,'हमने अभी तक बात नहीं की. न उन्होंने कुछ कहा, न हमने अभी तक समर्थन मांगा है. अभी नतीजे आने दीजिए फिर सारी पार्टियां बैठकर बात करेंगी.' बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस ने 40 सीटों पर बढ़त बना ली है तो वहीं बीजेपी 28 सीटो पर आगे चल रही है. पीडीपी का बड़ा झटका लगा है और वह 4 सीटों पर ही आगे चल रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story