भारत

जम्मू-कश्मीर बैंक में 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका, 26 अप्रैल तक करें आवेदन

jantaserishta.com
20 April 2026 4:54 PM IST
जम्मू-कश्मीर बैंक में 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका, 26 अप्रैल तक करें आवेदन
x
श्रीनगर: बैंकिंग क्षेत्र में काम करके अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर बैंक ने विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के कुल 614 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
इन रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 20 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 1 जनवरी, 2022 को या उसके बाद उत्तीर्ण ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास स्थानीय/आधिकारिक भाषा में दक्षता और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 13,500 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे। इसी के साथ उम्मीदवारों को प्रति माह अधिकतम 1,250 रुपए तक के परिवहन का अधिकार होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित (सामान्य) के लिए 700 रुपए और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपए है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुदको एनएटीएस या एनएपीएस के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रर करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक की ओर से जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story