भारत
जम्मू-कश्मीर: लश्कर के 4 आंतकी गिरफ्तार, अवंतीपोरा में ठिकाने को किया गया नष्ट
jantaserishta.com
30 Jan 2023 2:55 PM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद एक आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ अवंतीपोरा के हफू नगेनपोरा जंगलों में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया। आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े 4 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।
Tagsसुरक्षाबलजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसSecurity ForceJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





