भारत

जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के खिलाफ SC में सुनवाई की मांग करेगा जमीयत उलेमा-ए-हिन्द

jantaserishta.com
20 April 2022 10:57 AM IST
जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने के खिलाफ SC में सुनवाई की मांग करेगा जमीयत उलेमा-ए-हिन्द
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के मामले पर जमीयत उलेमा-ए-हिन्द Supreme Court से जल्द सुनवाई की मांग करने जा रहा है. बुलडोजर पर ब्रेक लगाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग के साथ ही CJI एन वी रमना से इस मामले पर सुनवाई का आग्रह भी जमीयत की तरफ से की जाएगी. बताते चलें कि दंगे जैसे मामलों के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से रोकने की मांग वाला मामला हाल ही में जमीयत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में रखा गया है.

दायर याचिका में कहा गया है कि बिना जांच और ट्रायल के अदालती आदेश के बिना संपत्ति पर बुलडोजर चलाना अवैध है. साथ ही इसे मौलिक अधिकार के खिलाफ भी बताया गया है.याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया कि राज्यों को आदेश दे कि अदालत की अनुमति के बिना किसी आरोपी के घर या दुकान को गिराया नहीं जाए. किसी भी आपराधिक कार्यवाही में किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई स्थायी प्रारंभिक कार्रवाई नहीं की जाए. साथ ही मांग की गयी है कि पुलिस कर्मियों को सांप्रदायिक दंगों और उन स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाए.
आपराधिक जांच से ना जुड़े मंत्रियों, विधायकों और किसी को भी आपराधिक कार्रवाई के संबंध में सार्वजनिक रूप से या किसी आधिकारिक संचार के माध्यम से आपराधिक जिम्मेदारी थोपने से रोका जाए.याचिका में केन्द्र सरकार के साथ उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार को पक्षकार बनाया गया है.एडवोकेट आन रिकार्ड कबीर दीक्षित के माध्यम से SC में याचिका दाखिल की गई है.जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के क़ानूनी इमदादी कमेटी के सचिव गुलज़ार अहमद आज़मी के माध्यम से याचिका दाखिल की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story