
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में मदरसों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे. इसके विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मंगलवार को बैठक की. मीटिंग में यूपी के विभिन्न जिलों के मदरसों के प्रधानाध्यापकों ने शिरकत की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में यूपी सरकार के सर्वे के आदेश के खिलाफ कई प्रस्ताव पास किए जाएंगे. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुकी भी बैठक में पहुंचे हैं. ये बैठक जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की ओऱ से बुलाई गई है.
दिल्ली: जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक की। pic.twitter.com/C7Jqa6xpT1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





